✍️ सुभाष पिमोली थराली।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश पर आराधना मिश्रा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पर्यवेक्षक, नेता विधानमंडल दल, उत्तर प्रदेश ने आज थराली आपदा प्रभावित लोगों को 157 कीट राहत सामग्री तथा सागवाड़ा के जगत सिंह और नरेंद्र सिंह को 11-11हजार रुपए की सहायता दी ।
आराधना मिश्रा ने बताया कि सरकार आपदा प्रभावित लोगों की मदद करने में नाकाम रही हैं, उन्होंने बताया क्षेत्रीय विधायक थराली में 22 अगस्त की रात आई आपदा के बाद कल थराली आपदा प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे और खाली हाथ लोगों से मिलने गए जबकि उनकी पार्टी अभी सत्ता में हैं और उनके द्वारा आपदा प्रभावित लोगों की कोई मदद स्वयं के द्वारा नहीं की गई।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद रावत ने बताया कि हम आराधना मिश्रा का धन्यवाद करते हैं कि उनके द्वारा आपदा प्रभावित लोगों को राशन कीट दी गई है,और थराली आपदा प्रभावित लोगों की मदद की हैं।
कांग्रेस नेता संदीप पटवाल ने बताया कि सरकार आपदा प्रभावित लोगों की मदद करने में नाकाम साबित हुई है, कांग्रेस पार्टी हर आपदा प्रभावित व्यक्ति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, और कांग्रेस पार्टी द्वारा आपदा प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जाएगी, साथ ही उन्होंने आराधना मिश्रा के थराली पहुंचने पर धन्यवाद भी किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, गढ़वाल मंडल विकास निगम के के पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र भंडारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रुद्रप्रयाग प्रदीप थपलियाल, कांग्रेस पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी,कमल रावत, पूर्व प्रमुख देवी दत्त कुनियाल, पूर्व प्रमुख सुशील रावत,प्रीतम सिंह रावत, मनोज चन्दोला, नगर अध्यक्ष अब्बल सिंह गुंसाई, महावीर बिष्ट, आशा धपोला, देवराज रावत,कमल गड़िया, राजेश चौहान, इन्द्र सिंह राणा, अमित रावत,प्रताप राम आदि लोग उपस्थित रहे।




