मनमोहन भट्ट, गंगोत्री/उत्तरकाशी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में विशेष पूजा-अर्चना की गई। गंगोत्री धाम में श्री पांच मंदिर समिति एवं रावल परिवार द्वारा मां गंगे का अभिषेक कर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। इस अवसर पर देश की अखंडता,समृद्धि एवं विकास के लिए मां गंगा से विशेष प्रार्थना की गई। यमुनोत्री धाम में भी मां यमुना के समक्ष प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं आरोग्य जीवन की कामना की गई तथा देश की निरंतर प्रगति एवं जनकल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा गया।