✍️ मनमोहन भट्ट, उत्तरकाशी।

जनपद उत्तरकाशी में 17 सितम्बर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किये जा रहे स्वच्छता सेवा पखवाडे के अंतर्गत बुधवार को पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा पुलिस लाईन ज्ञानसू उत्तरकाशी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गयी। जैविक व अजैविक कूड़े को एकत्रित कर डिस्पोजल कर स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का संदेश दिया गया।




