✍️ ललित जोशी,नैनीताल।
सरोवर नगरी नैनीताल पुलिस लाइन के सभागार में एडीजी अपराध एवम् कानून व्यवस्था उत्तराखंड वी0 मुरुगेशन ने कुमाऊं परिक्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की । बैठक के दौरान निम्न निर्देश दिए गए।
मीटिंग के प्रारंभ में कुमाऊं रेंज के जनपदों में घटित अपराधों के अनावरण और अपराधियों की गिरफ्तारी की कार्यवाहियों का तुलनात्मक आंकलन किया गया।
महिला अपहरण के मामलों में गंभीरता से कार्य करते हुए प्रभावी अनावरण करें, संलिप्त के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें। महिला अपराधों की विवेचना करने वाले विवेचक संवेदनशील होकर कार्य करें।
चोरी व नकबजनी के मामलों का त्वरित निस्तारण करें। संलिप्तों की शतप्रतिशत गिरफ्तारी कर संपत्ति बरामदगी करवाएं।
आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रभावी करवाही करें, अवैध असलों की सप्लाई चैन पर अंकुश लगाएं। जनपदों में सघन चेकिंग करवाएं।
अवैध नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने* के लिए कड़ी निरोधात्मक कार्यवाही की जाय। नशे के अड्डों और नशा तस्करों के क्रियाकलापों पर पैनी नजर रखें। मैदानी जनपद सक्रिय होकर कार्य करें, सभी एंट्री पॉइंट्स, बैरियरों पर लगातार चेकिंग करें और भ्रमणशील रहें।
सभी जनपद प्रभारियों को विवेचनात्मक कार्यवाहियों में पारदर्शिता लाने हेतु निर्देशित किया गया।
साईबर अपराधों में 1930 की क्रियाशीलता को प्रभावी बनाए। सभी साईबर फ्रॉड के मामलों प्रभावी कार्ययोजना बनाएं। पीड़ितों की संपत्ति बरामदगी कराएं।
लंबित विवेचनाओं को समयानुसार पूर्ण करें। जनपद प्रभारी सभी अधीनस्थों के कार्यों की लगातार समीक्षा करें।
विभागीय कार्यवाहियोंका भी निर्धारित समयानुसार निस्तारण करें।
जनपदों में बरामद अज्ञात शवों की शिनाख्त कार्यवाही करें।
इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा बताया गया अज्ञात शवों की शिनाख्त के संबंध में पुलिस मुख्यालय द्वारा अभियान चलाया गया है। इस अभियान में अधिक से अधिक अज्ञात शवों की शिनाख्त कार्यवाही हेतु एक कार्ययोजना भी पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी की गई है, जिसमें कार्यवाही हेतु उचित दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए एडीजी वी मुरुगेशन ने कहा जो घटना उत्तराखंड के तमाम क्षेत्रों में हुई उसमें जाँच चल रही है। विभागीय अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। सारे प्रकरण देखे जा रहे हैं।
समीक्षा बैठक के दौरान रिद्धिम अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल,प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल*,मणिकांत मिश्रा एसएसपी ऊधमसिंहनगर,देवेंद्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा,अजय गणपति एसपी पिथौरागढ़,रेखा यादव एसपी पिथौरागढ़,आर चंद्रशेखर घोड़के एसपी बागेश्वर, निहारिका तोमर एसपी क्राइम ऊधम सिंह नगर मौजूद रहे।
अज्ञात शवों की शिनाख्त के संबंध में पुलिस मुख्यालय द्वारा अभियान चलाया गया है। इस अभियान में अधिक से अधिक अज्ञात शवों की शिनाख्त कार्यवाही हेतु एक कार्ययोजना भी पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी की गई है, जिसमें कार्यवाही हेतु उचित दिशा निर्देश दिए गए।