✍️भगवान सिंह पौड़ी।
पौड़ी गढ़वाल में बर्ड फ्लू के फैलने की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है पशुपालन विभाग के साथ ही पुलिस प्रशासन ने पौड़ी में अंडे और चिकन की सप्लाई रोकने का अभियान शुरू कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि वे बर्ड फ्लू की संभावनाओं को देखते हुए पशुपालन विभाग के साथ सहयोग करेंगे और जिसको देखते हुए जिले में चिकन और अंडे की सप्लाई पर रोक लगाई जाएगी।