✍️ मनमोहन भट्ट, उत्तरकाशी।
उत्तरकाशी जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हरेला पर्व के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और वृक्षार्य का संदेश जन जन तक पहुंचने के उद्देश्य से विभिन्न वृक्षारोपण कार्यक्रमों में भाग लिया।
उत्तरकाशी जिलाधिकारी ने हरेला पर्व के अवसर पर बुधवार को जनपद के प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी प्रताप सिंह पोखरियाल से मुलाकात की और उनके द्वारा विकसित किए गए श्याम स्मृति वन का अवलोकन कर पौधारोपण किया।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने पर्यावरण प्रेमी प्रताप सिंह पोखरियाल के द्वारा वन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की तथा सभी को उनके वृक्षों और पर्यावरण के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेने को कहा।
प्रताप सिंह पोखरियाल ने जिले के संवेदनशील पारिस्थितिकी तंत्र को बचाने के लिए बहुत से प्रयास किए हैं तथा उन्होंने विशेष रूप से जल स्रोतों के प्रदूषण, वन कटाव और वृक्षारोपण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरी तरह से सचेत और प्रतिबद्ध है।
इस दौरान सीडीओ एसएल सेमवाल, एडीएम मुक्ता मिश्र, पर्यावरण प्रेमी प्रताप सिंह पोखरियाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।