
पत्रकार बलबंत सिंह नेगी को दी श्रद्धांजलि
सुभाष पिमोली थराली
पिंडर मेल के संपादक बलबंत सिंह नेगी का शनिवार को उनके आवास देहरादून में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर पत्रकार समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। वे पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बलबंत सिंह नेगी का अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया। इस दौरान पत्रकारों, समाजसेवियों और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
प्रेस क्लब थराली और पर्वतीय पत्रकार यूनियन ने बलबंत सिंह नेगी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दोनों संगठनों से जुड़े पत्रकारों ने मंगलवार को थराली में शोकसभा कर उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पर्वतीय पत्रकार एशोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष पिमोली,थराली इकाई के अध्यक्ष केशर सिंह नेगी,प्रेस क्लब थराली के अध्यक्ष राकेश सती, सचिव संजय कण्डारी, कोषाध्यक्ष गुलाब रावत,आल इंडिया वर्किग जनर्लिस्ट की थराली इकाई के अध्यक्ष रमेश जोशी,वरिष्ठ पत्रकार हरीश जोशी,मोहन गिरी,गिरीश चंदोला, जयवीर सिंह भंडारी, जयबीर सिंह मनराल,हरेंद्र बिष्ट,सुरेन्द्र धनेत्रा,हेम मिश्रा,यशवंत बड़ियारी,रमेश थपलियाल आदि मौजूद रहे।