✍️ भगवान सिंह पौड़ी
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा जारी की गई पदोन्नति सूची में जनपद पौड़ी गढ़वाल में नियुक्त 03 उप निरीक्षकों (उपनिरीक्षक उमेश कुमार, विनोद कुमार व लाखन सिंह) को निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त हुयी। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा पीपिंग सेरेमनी के दौरान उपनिरीक्षक पद से निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने वाले तीनों कार्मिकों के कंधो पर तीसरा स्टार लगाकर बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई, साथ ही उनको अपनी जिम्मेदारियां के प्रति और अधिक समर्पित भाव से ड्युटियों का निर्वहन करने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक सदर त्रिवेन्द्र सिंह राणा द्वारा भी मौजूद रहकर निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए तीनों कार्मिकों को बधाई दी गई।

