
युवा वैभव आनंद को भाजपा ने सौंपी मंडल मंत्री की जिम्मेदारी।
नैनीताल- भवाली,
कल देर रात भारतीय जनता पार्टी ने अपने भवाली मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की, भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता वैभव आनंद को भवाली मंडल का नया मंडल मंत्री नियुक्त किया है। पार्टी ने उन्हें संगठन को और मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी है, वैभव आनंद लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं और युवाओं में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। उनके चयन से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। वैभव आनंद ने जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया और संगठन के लिए पूरी मेहनत से काम करने का संकल्प लिया।