अलीगढ़. : शादी से ठीक एक हफ्ते पहले होने वाले दामाद को लेकर फरार हुई सास की लोकेशन पुलिस जांच में उत्तराखंड में मिली है. पुलिस की एक टीम दोनों को तलाशी में जुटी है. मामला जनपद अलीगढ़ के थाना मडराक क्षेत्र का है. 16 अप्रैल को बेटी की शादी होनी थी लेकिन इससे पहले ही सास अनीता अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई. घर में रखी ढाई लाख की नगदी और ज्वेलरी भी ले गई. 2 अप्रैल को पीली चिट्ठी भी आ चुकी थी. पीली चिट्ठी आने के बाद सास-दामाद दोनों फरार हो गए।
वही दुल्हन शिवानी ने बताया, ‘मेरी शादी 16 अप्रैल को होनी थी. बारात दादों थाना क्षेत्र से आनी थी. लड़के का नाम राहुल था. राहुल ने मेरी मां को फोन गिफ्ट किया था. दोनों के बीच खूब बात होती थी. फिर मेरी मां उसके साथ भाग गई. हमें उससे मतलब नहीं है लेकिन घर में साढ़े तीन लाख रुपये और पांच लाख के जेवर रखे थे, वो लेकर चली गई है. लड़के ने जो कुछ सिखाया-पढ़ाया, वही मेरी मां ने किया है. घटना 6 अप्रैल की है.मुझे अपनी मां से तो कोई लेना-देना नहीं है, बस प्रशासन से यही मांग है कि हमें पैसे और जेवर वापस दिलवा दे.
सीओ इगलास महेश कुमार ने बताया कि प्रकररण संज्ञान में आया है. मडराक क्षेत्र की रहने वाली महिला अनीता अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हुई है. महिला के परिजनों ने बताया है कि घर में रखी नगदी और जेवरात भी महिला लेकर फरार हो गई है जिसकी जांच की जा रही है।




