
मुकेश कुमार उधम सिंह नगर
नानकमत्ता गुरुद्वारा के डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। इस मुठभेड़ में तीन पुलिस कर्मी भी घायल हो गए ।
वॉइस 1– 28 मार्च 2024 को। नानकमत्ता डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर दी गई थी। घटना का मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह तभी से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर दो लाख रूपये का इनाम घोषित था।
बीती रात पुलिस उसे पंजाब के तरनतारन से गिरफ्तार करके रुद्रपुर ला रही थी ।इस दौरान काशीपुर क्षेत्र में पुलिस की गाड़ी नियंत्रित होकर पलट गई। वाहन पलटते ही अफरातफरी मच गई और दो पुलिस कर्मी घायल होगी। इस दौरान मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी सरबजीत सिंह ने एक पुलिसकर्मी से पिस्तौल छीन ली और गेहूं के खेत में छिप गया, जब पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी जिससे एक पुलिसकर्मी शुभम सैनी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी सरबजीत सिंह के दोनों घुटनों पर गोली लगी। पुलिस ने आरोपी सरबजीत ओर तीनों घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए काशीपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।
( बाइट– मणिकांत मिश्रा, एसएसपी उधम सिंह नगर)