
राठ क्षेत्र से पहुंची होलियारों की टोली ने मुख्यालय पौड़ी में गए होली के गीत, रंग अबीर गुलाल लगा लोगों से मांगी होली
रिपोर्ट भगवान सिंह पौड़ी गढ़वाल
पौड़ी गढ़वाल में रंगो के पर्व होली के त्यौहार को लेकर जनपद में होलियरो की टीमों ने खूब धमाल मचाया हुआ है। होली का उत्साह लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में मुख्यालय पौड़ी पहुंच रही हो यारों की टोलियां जगह-जगह नाचते गाते हुए लोगों को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाइयां देते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसी ही एक टोली राठ के तिरपालीसैंण क्षेत्र से पौड़ी पहुंची अपनी लोक संस्कृति की झलक दिखलाती क्षेत्रीय वेशभूषा के साथ दिखाई दी। प्राकृतिक रंगों से होली खेलते हुए ये युवा पूरे शहर में घूमें और लोगों से होली मांगी। हाथों में ढोलक, चिमटा, डपली, खंजीरे लिए युवा होलियारे होली के गीत गाते हुए फागुन की मस्ती में डूबे हुए नजर आए। इस दौरान होलियारों का कहना था कि चली आ रही परंपरा और संस्कृति को बचाने के लिए वे अलग जगाने का काम कर रहे हैं। ताकि उत्तराखंड की होली की लोक संस्कृति आने वाली पीढ़ी को भी पता चले और यह परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती रहे।