
रानीपोखरी में कृषि गोष्ठी मे किसानो की समस्याओं का हुआ निदान
ऋषिकेश : बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत रानीपोखरी के पंचायत भवन मे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एव कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को जैविक खेती करने पर जोर दिया गया। किसानो को जैविक खेती के लाभ के बारे में बताया गया।
कृषि गोष्ठी में किसान की फसलो को बीमार से बचाव की जानकारी दी गयी | इस दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मे कही किसानो की केवाईसी और कागजो को मौके पर ही सही किया गया |इस दौरान 52 किसान मौजूद रहे |
इस अवसर पर सहायक कृषि अधिकारी सोहन पोखरियाल, कृषि वैज्ञानिक वाचस्पति भट्ट सहायक कृषि अधिकारी विजय, संजय बडथ्वाल मौजूद रहे |