तुलास विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का भव्य आयोजन
देहरादून, 24 सितंबर 2026:
तुलास विश्वविद्यालय, धूलकोट, देहरादून में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राजीव स्वरूप,पुलिस महानिरीक्षक(IG – Inspector General of Police Range) उत्तराखंड ने विद्यार्थियों को जीवन के सही उद्देश्य और सफलता का मार्ग दिखाते हुए अनुशासन, सकारात्मकता और कड़े परिश्रम को अपना मूल मंत्र बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सफलता केवल डिग्रियों तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह इस बात पर निर्भर करती है कि आप जीवन की चुनौतियों का सामना कैसे करते हैं और समाज में क्या योगदान देते हैं।
युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने जोर दिया कि चरित्र निर्माण, आत्मनिर्भरता और निरंतर सीखने की आदत ही किसी व्यक्ति को महान बनाती है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे असफलताओं से घबराने के बजाय उन्हें सीखने का अवसर मानें और अपनी ऊर्जा का सदुपयोग समाज के उत्थान तथा राष्ट्र निर्माण में करें।
इस अवसर पर श्री धुरेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष युवा बौद्ध संघ उत्तराखंड एवं समाजसेवी, उपस्थित रहे। उन्होंने NSS की सेवा भावना एवं सामाजिक जिम्मेदारियों की सराहना की।
विश्वविद्यालय के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री रौनक जैन द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं चारधाम की स्मृति-भेंट देकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में प्रो-वाइस चांसलर डॉ. शैलेन्द्र तिवारी, डायरेक्टर डॉ. निशांत सक्सेना, रजिस्ट्रार डॉ. विजय उपाध्याय, संदीप गौतम प्रोफेसर सभी टीम, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अतिथिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने युवाओं को सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
जय हिंद 🇮🇳




