बजरंग दल उत्तराखंड प्रांत* की दो दिवसीय प्रांत बैठक का आयोजन 22 एवं 23 सितंबर 2026 को ज्योलीकोट, नैनीताल में किया गया।
बैठक में उत्तराखंड प्रांत के विभिन्न जिलों से जिला संयोजक, सह-संयोजक एवं जिला टोली के पदाधिकारियो ने सहभागिता की।
बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा करते हुए दायित्वधारियों की सक्रियता, निष्क्रिय दायित्वों की समीक्षा, नए योग्य कार्यकर्ताओं की पहचान तथा आगामी संगठनात्मक कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक विषयों पर विचार साझा किए।
बैठक में जिला विकासनगर/देहरादून ग्रामीण से *जिला संयोजक शेखर बंसल तथा प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख आशु जोशी* भी शामिल रहे। दोनों पदाधिकारियों ने बैठक में संगठनात्मक विषयों पर सहभागिता की
बैठक के समापन के उपरांत सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कलयुग के जीवित देव हनुमान जी महाराज के अनन्य भक्त बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन करने के लिए कैंची धाम पहुँचे और वहाँ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा की और पूरे विश्व की मंगल कामना की और हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान सभी ने समाज एवं राष्ट्रहित में संगठन के सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
प्रांत बैठक में विहिप छेत्र संगठन मंत्री मुकेश विनायक खांडेकर जी, विहिप प्रांत संगठन मंत्री अजय जी,छेत्र संयोजक अनुज वालिया, प्रांत संयोजक पूरण जोशी, आदि सभी जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे ll




