बड़ी खबर …. पुलिस ने पकड़ा 390 टीन अवैध लीसा कीमत लगभग 9 लाख रुपया ….
रामनगर में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टेढ़ा वन बैरियर पर चेकिंग के दौरान कैंटर संख्या UK18CA-9562 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 390 टिन अवैध लीसा बरामद हुआ। बरामद लीसा की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है।
मामले में कैंटर चालक प्रेम सिंह, निवासी च्यूटीगाढ़ धारी, नैनीताल को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने भारतीय वन अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब टीम यह पता लगाने में जुटी है कि लीसा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था।




