धर्मावाला में इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का लोकार्पण, आदूवाला में सड़क निर्माण कार्य का विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर ने किया विधिवत शिलान्यास*
*देहरादून/विकासनगर।* सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार और मूलभूत ढांचागत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। इसी क्रम में आज ग्राम धर्मावाला में विधायक श्री सहदेव सिंह पुण्डीर ने ₹3.50 लाख की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का विधिवत लोकार्पण किया। वहीं ग्राम आदूवाला में 100 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग टाइल सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत पूजन कर शिलान्यास किया
इस दौरान विधायक श्री सहदेव सिंह पुण्डीर ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव एवं बस्ती में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं एवं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनसुविधाओं से संबंधित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। धर्मावाला में निर्मित यह इंटरलॉकिंग टाइल सड़क भी इसी दिशा में किया गया एक महत्वपूर्ण कार्य है।
उन्होंने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारभूत आवश्यकता होती है। बेहतर सड़क सुविधा से क्षेत्रवासियों के साथ-साथ विद्यार्थियों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों एवं अन्य लोगों को आवागमन में सुविधा मिलती है। धर्मावाला में इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों को पहले की अपेक्षा अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन की सुविधा के साथ ही मार्ग के आसपास रहने वाले अन्य स्थानीय लोगों को भी दैनिक आवागमन में सुविधा होगी।
विधायक श्री पुण्डीर ने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को केवल बड़े निर्माण कार्यों तक सीमित न रखते हुए स्थानीय स्तर पर आवश्यक छोटे एवं महत्वपूर्ण कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। उनका उद्देश्य है कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव और मोहल्ले में आवश्यकता के अनुरूप आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए तथा आमजन को विकास कार्यों का प्रत्यक्ष व सीधा लाभ मिल सके।
विधायक श्री पुण्डीर ने कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र का संतुलित एवं समग्र विकास हमेशा से ही उनकी प्राथमिकता रही है और एक जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना और जनसुविधाओं का विस्तार करना उनकी जिम्मेदारी है तथा आगामी समय में भी क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
इस दौरान स्थानीय लागों और राहगीरों ने इस सड़क निर्माण कार्य का लोकापर्ण होने पर स्थानीय क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक का आभार जताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, विभागीय अधिकारी, स्थानीय लोगों सहित जेष्ठ श्रेष्ठ लोग मौजूद रहे।




