चकराता में कांग्रेस को झटका, कांग्रेस के करीब 239 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन
मधु चौहान का दिखा जलवा बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर दिखाया उन्होंने अपना दम
भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने दिलाई सदस्यता, नए कार्यकर्ताओं का पार्टी पटका पहनाकर किया स्वागत
भाजपा जोइन करने वालों में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल
चकराता सीट क्षेत्र में कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब विभिन्न खतों से आए कांग्रेस तमाम परिवारों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। शर्मा फार्म हाउस विकासनगर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने सभी नए सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिलाई तथा पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से जौनसार-बावर क्षेत्र में भाजपा का संगठन और अधिक मजबूत होगा। पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान और समान अवसर देने की बात भी उन्होंने कही।
दीप्ति रावत ने कहा कि “जौनसार-बावर की जनता अब कांग्रेस की भ्रम की राजनीति को समझ चुकी है और भाजपा की राष्ट्रवादी सोच से जुड़ना चाहती है।” उन्होंने नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार लगातार विस्तार कर रहा है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से संगठन को नई मजबूती मिल रही है।
ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
कार्यक्रम में विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष मुरतराम शर्मा, राज्य मंत्री प्रताप सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख सावित्री चौहान, ज्येष्ठ प्रमुख मीरा राठौर, कनिष्ठ प्रमुख प्रियंका चौहान, जिला पंचायत सदस्य रेखा नेगी, जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भारत चौहान, राजवीर राठौर, अमर सिंह चौहान, प्रभाकर जोशी, खजाना नेगी, राकेश उत्तराखंडी, कमलेश भट्ट, स्वराज सिंह चौहान, रणवीर सिंह चौहान, रविंद्र चौहान, अनिल राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

