✍️ मनमोहन भट्ट, उत्तरकाशी।
उत्तरकाशी जनपद में सेवा,सुशासन एवं समर्पण पखवाड़े के तहत आगामी 14 और 15 जुलाई को आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविरों को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय जिले में आगामी उप प्रधान चुनाव और लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनजर लिया गया है।
तय कार्यक्रम के अनुसार 14 जुलाई को विकासखंड भटवाड़ी और 15 जुलाई को राजकीय इंटर कॉलेज राजगढ़ी (नौगांव) में शिविरों का आयोजन होना था। चूंकि 15 जुलाई को उत्तरकाशी के सभी विकासखंडों के 518 गांवों में उप प्रधान पद के सामान्य निर्वाचन होने हैं,इसलिए अधिकांश अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी पोलिंग बूथों तथा नोडल प्रबंधन में लगाई गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इन शिविरों के आयोजन की नई तिथियां जल्द ही पृथक से घोषित की जाएगी।




