रोड कटिंग के दौरान हादसा, ठेकेदार की दर्दनाक मौत
श्रीनगर खंडाह से आगे भीलगढ़-देवसाल मोटर मार्ग पर हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
श्रीनगर खंडाह से आगे भीलगढ़-देवसाल मोटर मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में साइट पर कार्य करा रहे ठेकेदार की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटर मार्ग पर रोड कटिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक हादसा हो गया, जिसमें कार्यस्थल पर मौजूद ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, हादसे की वजह पहाड़ी से पत्थर गिरना या फिर पोकलैंड मशीन की टक्कर हो सकती है।
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायल ठेकेदार को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है।
फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।




