गर्भवती महिला की मौत पर थराली में कांग्रेस और यूकेडी का जबरदस्त प्रदर्शन, परिवार को न्याय और लापरवाह डॉक्टर पर कार्यवाही की मांग।
सुभाष पिमोली थराली।
सोमबार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली से रेफर कुराड़ की प्रसूता सरिता देवी 35 वर्ष की कर्णप्रयाग जाते वक्त 108 में मौत होने पर थराली की लचर स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक डॉक्टर जीतराम के नेतृत्व में जबरदस्त धरना प्रदर्शन कर लापरवाह चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई, महिला डॉक्टर की नियुक्ति तथा पीड़ित परिवार को न्याय देने की माग को लेकर उप जिलाधिकारी थराली के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा ज्ञापन में कहां की अगर एक सप्ताह के अंदर लापरवाह डॉक्टरों पर कार्यवाही तथा परिवार को न्याय नहीं मिलता तो क्षेत्र की संपूर्ण जनता उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी डॉ जीत राम ने बीजेपी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा यह अस्पताल केवल रेफर सेंटर बना हुआ है यहां पर ना एक्सरे ना ही अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था है उन्होंने कहा जब सरकार को वोट की आवश्यकता होती तभी महिलाओं की याद आती है उन्होंने कहा अस्पताल प्रशासन ने प्रसूता को पांच घंटे तक रोके रखा जब प्रसूता की स्थिति खराब होने लगी तब जाकर उसे उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग के लिए रेफर कर दिया जिसकी आधे रास्ते में मौत हो गई,ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित ने कहा अगर समय पर प्रसूता को उपचार मिलता तो उसकी जान बच जाती इस मौके पर नाराज कार्यकर्ताओं ने सरकार,स्थानिय सांसद तथा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत ने कहा डाक्टरों की लापरवाही से प्रसूता की मौत हुई अस्पताल मे न उपकरण है ना दवाइयां उन्होंने कहा लंबे समय से थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की मांग की जा रही है लेकिन सरकार के कान में जू तक नहीं रेंग रही। इस मोके पर प्रमुख प्रवीण पुरोहित, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत,जेष्ट प्रमुख नवनीत सिंह, कनिष्ठ प्रमुख राजेश चौहान, यूकेडी ब्लॉक अध्यक्ष पंकज नेगी,यशपाल नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस विनोद रावत, संदीप पटवाल, खिलाप सिंह बिष्ट,महेश त्रिकोटी,संदीप रावत,गजेंद्र रावत, वीरेंद्र रावत, कुंवर सिंह रावत,परिजन पप्पू सोनियल,बबली सोनियल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस तथा यूकेडी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।




