चमोली: मानसून की पहली बारिश में नुकसान, नारयणबगड़ में जीआईसी परिसर ओर बाजार में दुकानों में मलबा घुसा, गौचर में जल भराव
बृहस्पतिवार रात को नारायणबगड़ ब्लॉक मुख्यालय में जीआईसी परिसर के पीछे जंगल में अतिवृष्टि के बाद पानी के साथ बहकर आए मलबे के सैलाब से जीआईसी परिसर में काफी नुकसान हुआ है। इण्टर कालेज परिसर तथा अस्पताल के बीचोंबीच बने नाले से आया मलबे का सैलाब हाईवे पर पसर गया।जिससे दर्जनभर दुकानों के अंदर मलबा भर गया और कई दोपहिया और हल्के चारपहिया वाहन मलबे में आंशिक रूप से डूब गए। रात को ही बारिश के कारण हाईवे के बंंद हो जाने से नारायणबगड़ बाजार के दोनों ओर वाहन फंस गए थे। सुबह बीआरओ ने जेसीबी मशीन से हाईवे पर आए मलबे को हटाकर हाईवे को सूचारू कर दिया।
वहीं दूसरी ओर भारी बारिश से गौचर बाजार में भी जल भराव हो गया। यहां कई दुकानों में मलबा घुस गया। सुबह लोग अपनी दुकानों से मलबा साफ करते दिखे।




