देहरादून। सुभाषनगर चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, घटनास्थल पर ही व्यक्ति की मौत हो गई।
क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर चौक पर बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार कर्मा (56 वर्ष) पुत्र सोनम, निवासी तिब्बतन कॉलोनी, गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही क्लेमनटाउन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।




