महावीर शाह को समाज कल्याण अनुश्रवण समिति का सदस्य बनने पर लोगों ने दी बधाइयां।
सुभाष पिमोली थराली।
वरिष्ठ नेता भाजपा नेता थराली के पूर्व जेष्ट प्रमुख पर्यटन नगरी ग्वालदम निवासी महावीर सिंह शाह को समाज कल्याण अनुश्रवण समिति का सदस्य मनोनित किया गया है। शाह ने नई जिम्मेदारी मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का आभार जताया । शाह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के चलते उत्तराखंड में भाजपा सीएम धामी के नेतृत्व में 2027 में जीत की हैट्रिक दर्ज करेगी। आज शनिवार को अपने गृह क्षेत्र ग्वालदम पहुंचने पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने मिष्ठान वितरण कर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया इस मौके पर भाजपा नेता कुंदन परिहार, पर्वेंद्र भाकुनी, प्रद्युम्न शाह, व्यापार संघ अध्यक्ष अनिल नेगी, आलम सिंह शाह, धीरेंद्र शाह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

