धूमधाम से मनाया तलवाड़ी स्टेट का स्थापना दिवस।
सुभाष पिमोली थराली।
शुक्रवार को ग्राम पंचायत तलवाड़ी स्टेट का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया, इस अवसर पर तलवाड़ी स्टेट, थाला, गुड़म स्टेट, झुंक्याणी स्टेट , तलवाड़ी खालसा, हरतोली की महिला मंगल दलों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान के साथ मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख थराली प्रवीण पुरोहित, खंड विकास अधिकारी नितिन धानिया ग्राम प्रधान दीपा देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, अपने संबोधन में प्रमुख प्रवीण पुरोहित ने क्षेत्र पंचायत निधि से सभी महिला मंगल दलों को 40-40 हजार रुपए, ग्राम पंचायत तलवाड़ी स्टेट को निर्माण कार्य हेतु डेढ़ लाख रुपए देने की घोषणा की, उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस मौके पर ग्राम प्रधान दीपा फर्स्वाण ने बताया कि 50 वर्षों में पहली बार हमारी ग्राम सभा द्वारा ग्राम पंचायत का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है, जो बड़े हर्ष की बात है, उन्होंने कहा ऐसे कार्यक्रमों से नन्हे मुन्ने बच्चों एवं महिला मंगल दलों को अपनी प्रतिभाएं दिखाने का मंच प्राप्त होता है, और उनकी प्रतिभा उजागर होती है, जिससे कि हमारी लोक संस्कृति, परंपराएं और वेशभूषा की पहचान पूरे देश भर में पहुंच सके।
इस मौके पर कनिष्ठ प्रमुख थराली राजेश चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायत तलवाड़ी स्टेट के द्वारा ग्राम पंचायत का स्थापना दिवस पहली बार मनाया जा रहा है, जिसके लिए पहली बार महिला ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत ने मिलकर यह अनोखी पहल की है, जिसके लिए समस्त ग्रामवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा आशा करता हूं कि ग्राम पंचायत तलवाड़ी स्टेट एक आदर्श ग्राम पंचायत बने।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंवर सिंह रौथाण, महिला मंगल दल अध्यक्ष सोनी बोरा, विवेक रावत, पूर्व प्रधान दीपा देवी, गोपाल सिंह फर्स्वाण, हरीश रावत,आलम सिंह फर्स्वाण,आनंद सिंह बिष्ट, ईश्वर सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील पुरोहित, सुनील चमोला, महिला मंगल दल अध्यक्ष थाला शकुंतला देवी, मुन्नी देवी, दीपा देवी, कमला देवी, विमला देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र सिंह रावत ने किया।




