शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, आरोपी दानिश गिरफ्तार
देहरादून। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने, धर्म परिवर्तन का दबाव डालने तथा फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता द्वारा कोतवाली सहसपुर में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि दानिश पुत्र शमशाद निवासी पहाड़ी गली, विकासनगर ने स्वयं को हिंदू धर्म का बताकर इंस्टाग्राम के माध्यम से उससे संपर्क किया। बातचीत के दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि बाद में उसने युवती पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया तथा फोटो और वीडियो वायरल करने एवं जान से मारने की धमकी दी।
तहरीर के आधार पर कोतवाली सहसपुर में मुकदमा अपराध संख्या 125/2026, धारा 69, 351(3) बीएनएस एवं 3/5 उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक सुधा बिष्ट को सौंपी गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून एवं अन्य अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दानिश को पूछताछ के लिए चौकी सभावाला लाया। पूछताछ में आरोपी द्वारा एफआईआर में दर्ज तथ्यों को स्वीकार किए जाने के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
मंगलवार को आरोपी को न्यायालय विकासनगर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला, देहरादून भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
दानिश पुत्र शमशाद, निवासी पहाड़ी गली, विकासनगर, देहरादून
आयु: 23 वर्ष
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह रावत
उपनिरीक्षक अशोक कुमार
महिला उपनिरीक्षक सुधा बिष्ट
कांस्टेबल मंजीत कुमार
Cobra News UK




