“पहाड़ जनस्वाभिमान यात्रा” ने दिगोलीखाल से गौलीखाल तक गूंजाया पहाड़ का स्वाभिमान*
HKP प्रत्याशी लाल सिंह बिष्ट का ऐलान – “अब पहाड़ का बजट, पहाड़ के काम में; पहाड़ का ठेका, पहाड़ के बेटे को”
हिमालय क्रांति पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में चल रही “पहाड़ जनस्वाभिमान जनसंपर्क यात्रा” आज दिगोलीखाल से प्रारंभ होकर परसौली, मंजेड़ा, जड़ाऊखांद, भरतपुर होते हुए गौलीखाल में संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान 6 गांवों में सैकड़ों परिवारों से सीधा संवाद हुआ। क्षेत्रवासियों ने सड़कों की दयनीय स्थिति, स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव और जंगलाग्नि की समस्या को प्रमुखता से उठाया। जनता का स्पष्ट मत था – “दिल्ली और देहरादून ने पहाड़ को भुला दिया है।”
लाल सिंह बिष्ट का 3 सूत्रीय संकल्प:
यात्रा में HKP प्रत्याशी लाल सिंह बिष्ट ने जनता के समक्ष स्पष्ट वादे किए:
1. भ्रष्टाचार पर प्रहार: विधायक निधि और निर्माण कार्यों में “कमीशनखोरी” पूरी तरह बंद होगी।
2. पारदर्शी विकास: सरकार द्वारा स्वीकृत 100% बजट का उपयोग 100% विकास कार्यों पर होगा, कागजी खानापूर्ति नहीं चलेगी।
3. स्थानीय सशक्तिकरण: बड़े निर्माण कार्यों को टुकड़ों में विभक्त कर स्थानीय युवाओं को ठेके दिए जाएंगे। बाहरी ठेकेदारों की मोनोपोली समाप्त होगी।
वरिष्ठ नेतृत्व ने भरी हुंकार:
जनसभाओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बिष्ट, राष्ट्रीय महासचिव शंकर दत्त सती, प्रदेश महासचिव डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बृजमोहन सिंह गुसाईं और गजेंद्र सिंह रावत ने संबोधित किया। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि HKP पहाड़ के संसाधन, रोजगार और स्वाभिमान की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ेगी।
यात्रा में शामिल रहे HKP के क्रांतिवीर:
पौड़ी जिला महासचिव पपेंद्र सिंह रावत, श्रीमती भारती बिष्ट, संतोष मंडवाल, अर्जुन सिंह रावत, राम दत्त, हिमेश भंडारी, महेश डौर्बी, बृजेश चंद्र, आदित्य सिंह पटवाल, ध्रुव सिंह भंडारी, अशोक कुमार, मोहन जी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान को सफल बनाया।
डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट ने कहा:
“दिगोलीखाल से गौलीखाल तक जिस उत्साह और विश्वास से जनता ने HKP का स्वागत किया है, वह स्पष्ट संकेत है कि पहाड़ अब अपने हक के लिए खड़ा हो गया है। लाल सिंह बिष्ट जैसे स्थानीय बेटे ही पहाड़ का सामाजिक ऋण चुका सकते हैं।”
द्वारा : –
डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट ,प्रदेश महासचिव, हिमालय क्रांति पार्टी उत्तराखंड।




