✍️ पवन सिंह लिंगवाल, ऋषिकेश।
आज सुबह तड़के आई डी पी एल क्षेत्र के जंगल में एक दांत वाले गजराज की चहलकदमी देखने को मिली। गजराज के क्षेत्र में इस तरह आने से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों को चिंता सताई जा रही है कि कहीं दोबारा से तो गजराज की चहलकदमी कहीं दिखाई न दे। वही दूसरी तरफ गजराज को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ इक्ट्ठा हुई।
सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की और लोगों की आवाजाही रोक दी गईं जब तक कि गजराज जंगल की तरफ नहीं निकल गया। वहीं स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गुजारिश की है कि गर्मी के मौसम में खाने और पानी की तलाश में हाथी शहर की तरफ रुख करते हैं। और इस तरह से शहरी क्षेत्र में आना कहीं न कहीं लोगों में दहशत का माहौल पैदा करता है। स्थानीय लोगों के द्वारा वन विभाग से क्षेत्र में गस्त बढ़ाने के लिए कहा गया है। ताकि समय रहते किसी भी अनहोनी से बचा जाए।




