✍️ भूपेंद्र रावत, उत्तरकाशी।
ग्रामोत्थान परियोजना REAP उत्तराखंड द्वारा दिनांक 21 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक जी. बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में Stand Alone प्रशिक्षण “फ्रंट लाइन सेल्स” का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों की विपणन क्षमता को सुदृढ़ करना तथा उन्हे बाजारोन्मुख मार्केटिंग कौशल से परिचित कराना था।
प्रशिक्षण में उत्तरकाशी जनपद के विकासखंड डुंडा एवं भटवाड़ी से चार प्रतिभागियों ने भाग लिया। विकासखंड डुंडा से देवभूमि सीएलएफ में ग्राम कंवा से श्रीमती आरती देवी, उन्नति सीएलएफ में ग्राम जुड़ंगा से बीना भंडारी, तथा विकास खंड भटवाड़ी से मां जगदम्बा सीएलएफ में ग्राम के क्यारक से सोनम राणा तथा ग्राम कोटियालगांव से कमली देवी ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता की।
प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से उन्हें न केवल फ्रंट लाइन सेल्स से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ, बल्कि समूह सदस्यों के क्षमता विकास, नई तकनीकी जानकारियों और विपणन कौशल को भी बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिला। साथ ही, कुशल एवं अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन ने प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाया।
इस प्रकार का प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।




