✍️ पवन सिंह लिंगवाल, ऋषिकेश।
चार धाम यात्रा 2026 के दृष्टिगत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय ऋषिकेश द्वारा ऋषिकेश क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने वाले चालको एवं वाहन स्वामियों के विरुद्ध लगातार प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है इस प्रवर्तन कार्रवाई के अंतर्गत विशेष रूप से अनधिकृत रूप से फुटकर सवारी बिठाने वाले वाहनों, निजी वाहनों का व्यवसायिक प्रयोग करने वाले वाहनों तथा अन्य राज्यों के वाहनों जो अवैध रूप से राज्य के अंदर सवारियां हो रहे हैं उनके ऊपर प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। 
इसी कार्रवाई के अंतर्गत आज विभिन्न ट्रैवल एजेंसी से संचालित ऐसे वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई जो बिना ट्रिप कार्ड एवं ग्रीन कार्ड के चार धाम यात्रा हेतु सवारियों को ले जा रहे हैं। चेकिंग कार्रवाई के दौरान यह संज्ञान में आया कि कई ट्रैवल एजेंट के द्वारा अनाधिकृत रूप से सवारियों से ज्यादा पैसा लेकर वाहन स्वामियों को कम भुगतान करके सवारी को भेजा जा रहा है जिससे वाहन स्वामी तथा सवारी दोनों का शोषण हो रहा है, संबंधित ट्रैवल एजेंसी को नोटिस देते हुए यह निर्देशित किया गया है कि यदि किसी भी ट्रैवल एजेंट द्वारा अथवा ट्रैवल एजेंसी द्वारा चार धाम यात्रा की दृष्टिगत कोई भी लापरवाही बरती गई तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा ऐसी समस्त ट्रैवल एजेंसियों के लाइसेंस इस संपूर्ण चार धाम यात्रा हेतु निरस्त कर दिए जाएंगे।