✍️ पवन सिंह लिंगवाल, ऋषिकेश।
बता दें कि 17-04-2026 को श्यामपुर के निकट रेलवे ट्रैक पर एक 55 वर्षीय व्यक्ति जिसका की नाम वीरेंद्र दत्त बेलवाल निवासी गुमानीवाला का शव पाया गया था। जिसमें कि असमंजस बनी हुई थी कि क्या यह आत्महत्या है या फिर सोची समझी हत्या। इसी मामले में जब आस पड़ोस के लोगों से पूछा गया था तो उनके द्वारा संदेह की दृष्टि से हत्या का मामला बताया गया था। पर आज पुलिस की गहन जांच के बाद और सी सी टीवी की फुटेज के द्वारा यह जानकारी सामने आई है कि यह मामला पूरी तरह से आत्महत्या का है।




