सीबीएसई के दसवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित, आदित्य पंत ने 98.8 फीसदी अंक हासिल कर मुख्यालय पौड़ी में टॉप किया
सीबीएसई ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम जारी होते ही बोर्ड परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। बोर्ड परीक्षा में जिला मुख्यालय पौड़ी में बीआर मॉडर्न स्कूल का दबदबा रहा। स्कूल के छात्र आदित्य पंत ने 98.8 फीसदी अंक हासिल कर मुख्यालय पौड़ी में टॉप किया। छात्र शिखर ध्यानी 97.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय, रुद्र प्रताप सिंह रावत 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा शार्दुल बड़थ्वाल व आयुषी रानी ने 97, अर्पिता रावत 96.4, सक्षम पंवार ने 96.2 ने अंक हासिल किए हैं। विद्यालय के कई होनहारों ने कई विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए। इनमें टॉपर आदित्य पंत, रुद्रप्रताप सिंह रावत व शार्दुल बड़थ्वाल ने एआई, अर्पिता रावत ने अंग्रेजी, प्रणव नौडियाल ने सामाजिक विज्ञान और सक्षम पंवार, योगिता, आस्था पटवाल, आयुषी बिष्ट, अर्चित राणा, आदर्श रावत व रजत भंडारी ने कंप्यूटर साइंस में 100 में से 100 अंक हासिल किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य दामोदर प्रसाद मंमगाई ने बताया कि विद्यालय में हाईस्कूल में 111 छात्र-छात्राएं अध्ययनत थे। परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रह। खासबात यह रही कि 35 छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। उन्होंने बताया कि छात्रों की सफलता में विद्यालय के शिक्षकों की अथक मेहतन, छात्रों की लगन व अभिभावकों का पाल्यों पर ध्यान देने अहम बताया। दूसरी ओर केंद्रीय विद्यालय कोठार पौड़ी में 55 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत थे। विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। केवी में शिवांश बड़थ्वाल ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया। नमन भंडारी 93.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय व अंकित रुडोला 91 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान पर रहा। हिल्स इंटरनेशनल स्कूल पौड़ी में 16 बोर्ड परीक्षार्थी थे। जिनमें सभी उत्तीर्ण हो गए हैं। यहां प्राची ने 94.2 प्रतिशत अंक पाकर पहला, रितेश राणा ने 91 प्रतिशत के साथ दूसरा व वेदांश ने 88.6 प्रतिशत अंकर हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। एसजीआरआर स्कूल पौड़ी में हाईस्कूल में 33 छात्र-छात्राओं में सभी उत्तीर्ण हो गए हैं। विद्यालय के दिव्यांश नेगी ने 94.6 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, खुशी रावत ने 90.8 अंक प्राप्त कर द्वितीय व प्रियांशु चंद ने 90 फीदसी अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।




