✍️ पवन सिंह लिंगवाल,बाज़पुर।
आबकारी विभाग द्वारा विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी आयुक्त उत्तराखंड के आदेश पर अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण व बिक्री भंडारण के अड्डों को समूल विनिष्टीकरण के क्रम में अपराध निरोध क्षेत्र 4 बाजपुर के रमपुरा काजी, सरकड़ी , केलाखेड़ा, में दविश दी गई,जिसमें जनपदीय प्रवर्तन दल की टीम भी मौजूद रहीं। नाले किनारे बनी 2 भट्टियाँ व 4000 kg लहन को नष्ट किया जिसमें 55 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई, धारा 60 आबकारी अधिनियम में 1 अभियोग पंजीकृत किया गया।




