पोस्टर प्रतियोगिता में अनमोल प्रथम तनुजा द्वितीय रही।
सुभाष पिमोली थराली।
कला संकाय परिषद के अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाडी में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रतिभा आर्य की अध्यक्षता में हिंदी विभाग की ओर से कहानी पाठ, कविता पाठ, उपन्यास अंश, संस्मरण अंश व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभाग से डॉ० पुष्पा रानी, डॉ० खेमकरन ‘सोमन’ व डॉ० सुनील कुमार द्वारा की गयी। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रवज्जलन से प्रभारी प्राचार्य डॉ० प्रतिभा आर्य, डॉ० शंकर राम, डॉ० नीत पाण्डे, डॉ० ललित जोशी, द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कविता पाठ रहा। जिसमें प्रथम स्थान अशोक कुमार रेवती द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान कल्पना द्वारा प्राप्त किया। मध्य में डॉ० ललित जोशी राजनीति विभाग प्रभारी ने स्वरचित कविता वर्तमान अन्तर्राष्ट्रीय परिस्थिति विशेषकर युद्ध की विभीषिका को दर्शाया। समाजशास्त्र विभाग से श्री मोहित उप्रेती द्वारा कविता पाठ से कविता प्रतियोगिता की समाप्ति के साथ उपन्यास अंश प्रतियोगिता में धर्मवीर भारती का गुनाहों का देवता, हिमांशु जोशी का कगार की आग का भावुक व रोचक प्रस्तुतीकरण तथा कल्पना, अनमोल जोशी द्वारा प्रेमचंद गोदान का वाचन किया गया। कहानी पाठ प्रतियोगिता में अनमोल जोशी प्रथम स्थान, कल्पना द्वितीय स्थान, प्रदीप कुमार तृतीय, कहानी पाठ प्रतियोगिता में अनमोल जोशी प्रथम, कल्पना द्वितीय प्रदीप कुमार तृतीय, पोस्टर प्रतियोगिता में अनमोल प्रथम, तनुजा जोशी द्वितीय संगीता तृतीय व अंतिम प्रतियोगिता पाठ में अनमोल प्रथम प्रियंका द्वितीय व किरन तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में.
सुमित कुमार, जयकृत, मीनाक्षी, ममता, दीपक: देवराडी आदि प्राध्यापक वर्ग में अनुज कुमार, सुनील कुमार, डॉ० जमशेद अंसारी, सुश्री रजनी नेगी, मनोज कुमार, सुश्री सुधा राना, श्री कुराला नंद सती द्वारा कविता, संस्मरण व कहांनी विधा वह विचार रखे गए। हिंदी विभाग की ओर से डॉ० सुनील कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रतिभा आर्या ने युवा जीवन कविता पाठ व डॉ० जीतू पाण्डे द्वारा स्वरचित कविता पाठ से कार्यक्रम का समापन किया गया।




