✍️ सुभाष पिमोली थराली।
स्वतंत्रता सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के कनिष्ठ सहायक महीपाल सिंह शाह द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के सौजन्य से मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में सफलतापूर्वक प्रतिभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। उन्होंने नैनीताल स्थित डॉ आर एस टोलिया प्रशासनिक अकादमी में आफिस एंड फाइनेंशियल मैनेजमेंट पर आधारित छह दिवसीय कार्यशाला में भाग लिया ।
इस गुणवत्ता उन्नयन और नवाचार पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करने पर अकादमी द्वारा प्रमाण पत्र सहित सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय तलवाड़ी के प्राचार्य डॉ सेराज मोहम्मद, मीडिया प्रभारी डॉ ललित जोशी, डॉ प्रतिभा आर्या , डॉ नीतू, डॉ खेमकरण, डॉ पुष्पा रानी,सुधा राणा रजनीश कुमार, डॉ शंकर राम,मोहित उप्रेती, थान सिंह,हुकम सिंह, नीतीश कुमार,धीरेन्द्र सिंह सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ द्वारा बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।




