✍️ वाचस्पति रयाल, नरेंद्रनगर।
एक तरफ तो लोग गैस किल्लत की उड़ती खबरों से जहां परेशान दिख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ऐतिहासिक राजशाही के शहर नरेंद्रनगर में गैस बुकिंग की समय-सीमा 25 वें दिन के बजाय 45 वें दिन करने से शहर के गैस उपभोक्ताओं में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है,
शहर के गैस उपभोक्ताओं का कहना है कि शहर क्षेत्र में गैस बुकिंग 25 वें दिन हो रही है,तो नरेंद्रनगर के शहर में 45 वें दिन क्यों?
शहर होते हुए नरेंद्र नगर को ग्रामीण क्षेत्र में क्यों शुमार किया गया है?

नरेंद्र नगर शहर के उपभोक्ताओं की मांग है कि नरेंद्र नगर शहर में गैस बुकिंग और वितरण की प्रक्रिया शहरी क्षेत्र के आधार पर 25 वें दिन की जाए , अन्यथा शहर की गैस उपभोक्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।




