UKD युवा प्रकोष्ठ का अल्मोड़ा में शक्ति प्रदर्शन तय, 19 फरवरी को केंद्रीय टीम का दौरा
अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) युवा प्रकोष्ठ ने 19 फरवरी को होने वाले केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी के अल्मोड़ा आगमन को लेकर कमर कस ली है। बुधवार 12 फरवरी को ज़िला अध्यक्ष रघुवर सिंह भाकुनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया।
बैठक में साफ संदेश दिया गया कि युवा प्रकोष्ठ इस दौरे को सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि संगठन की मजबूती और जन मुद्दों पर सरकार को घेरने के अवसर के रूप में देख रहा है। कार्यक्रम की सफलता के लिए नगर से लेकर ब्लॉक स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
अल्मोड़ा नगर की कमान महानगर अध्यक्ष मोहित शाह को दी गई है।
लमगड़ा ब्लॉक से पंकज कपकोटी, विनोद बोरा और आनंद सिंह बोरा को जिम्मेदारी दी गई।
धौलादेवी ब्लॉक से रवि नेगी, अभिषेक बिनौला, पुरन सिंह नेगी और केदार बिष्ट को दायित्व सौंपा गया।
हवालबाग ब्लॉक से कमलेश मासूनी, युवा केंद्रीय संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह बिष्ट और गद्देश मसूनी को जिम्मेदारी दी गई।
ताकुला ब्लॉक से मोहित जोशी, रमेश पांडे, योगेश सिंह बिष्ट और गोकूल नगरकोटी को सक्रिय भूमिका दी गई।
मचाखली क्षेत्र से विनोद सिंह बिष्ट और मुकेश अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में ज़िला अध्यक्ष दिनेश जोशी, महिला प्रकोष्ठ ज़िला अध्यक्ष दीपा जोशी, केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, कमलेश जोशी, पान सिंह लटवाल, किरन मेहरा, सुजीत टम्टा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यूकेडी युवा प्रकोष्ठ ने संकेत दिए हैं कि केंद्रीय टीम के आगमन पर संगठन विस्तार, राज्य के ज्वलंत मुद्दों और युवाओं के सवालों को लेकर ठोस रणनीति बनाई जाएगी। अब देखना होगा कि 19 फरवरी का यह दौरा सिर्फ संगठनात्मक बैठक तक सीमित रहता है या फिर प्रदेश की राजनीति में कोई बड़ा संदेश भी देता है।




