✍️ पवन सिंह लिंगवाल, ऋषिकेश।
आबकारी विभाग ऋषिकेश द्वारा अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सघन अभियान के तहत 31 जनवरी 2026 को बड़ी कार्रवाई की गई। श्रीमती प्रेरणा बिष्ट, आबकारी निरीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में आबकारी टीम ऋषिकेश एवं जनपदीय प्रवर्तन देहरादून की संयुक्त टीम ने श्यामपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान श्यामपुर स्थित आरव रेस्टोरेंट एवं ग्रीन चिल्ली रेस्टोरेंट से कुल 50 पाउच माल्टा देशी शराब, 48 पव्वे, 6 अध्धे, 2 बोतल एवं 20 बीयर बरामद की गई। वहीं रूसा फॉर्म, गुमानीवाला क्षेत्र में एक घर से लगभग 20 लीटर कच्ची शराब भी बरामद की गई।
कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से शराब बेचते हुए तीन पुरुषों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है—
प्रमेंद्र अंगरिया, पुत्र सागर अंगरिया, निवासी नीम करौली नगर, ऋषिकेश
(आरव रेस्टोरेंट, श्यामपुर)
सौरभ बिष्ट, पुत्र चतर सिंह, निवासी भट्टोंवाला, श्यामपुर
(ग्रीन चिल्ली रेस्टोरेंट)
राजेंद्र सिंह, पुत्र पूर्ण सिंह, निवासी रूसा फॉर्म, गुमानीवाला
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




