✍️ ऋषिकेश।
शनिवार को गौतम पैलेस, मालवीय नगर, ऋषिकेश में बापू ग्राम बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक रविंद्र जुगलान एवं सदस्य रविंद्र राणा द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान समिति द्वारा 2 फरवरी 2026 को आईडीपीएल ग्राउंड, ऋषिकेश में आयोजित होने वाली महा जनसभा रैली के संदर्भ में जानकारी दी गई।
समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस जन आंदोलन से जुड़ी समस्या को लेकर 12–13 फरवरी 2026 के आसपास सर्वोच्च न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानूनी लड़ाई के साथ-साथ जन समर्थन भी इस आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत है।
प्रेस वार्ता में समिति की ओर से समस्त जनमानस से अपील की गई कि वे 2 फरवरी को आयोजित महा जनसभा रैली में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को मजबूती प्रदान करें।
बताया गया कि रैली का आयोजन आईडीपीएल ग्राउंड से प्रारंभ होकर उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय तक किया जाएगा।




