✍️ सुभाष पिमोली थराली।
वन क्षेत्राधिकारी अलकनंदा वन प्रभाग रेंज थराली के सुरेंद्र बिष्ट सेवानिवृत हो गए हैं, इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी बद्रीनाथ वन प्रभाग मनोज देवराड़ी, सरपंच संघ अध्यक्ष थराली बीरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में अलकनंदा वन प्रभाग थराली के कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वन विभाग थराली, देवाल, नारायणबगड़ के सभी कर्मचारी अधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे और उन्हें भावभीनी विदाई दी।
सेवानिवृत्त वन क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि 13 जनवरी 1986 में उन्होंने वन विभाग में अपनी सेवा शुरू की,अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने 40 वर्ष 18 दिन की सेवा दी, उनकी प्रथम नियुक्ति जनपद पौड़ी गढ़वाल में हुई और फिर जनपद चमोली के गोपेश्वर उसके बाद देवाल में 20 साल सेवा दी और थराली से सेवानिवृत हुए, इस सेवा के दौरान मुझे अपने सहकर्मियों का बहुत अच्छा सहयोग मिला, भविष्य में भी यदि मेरे मार्गदर्शन की आवश्यकता किसी को भी होगी तो मैं तत्पर रहूंगा, साथ ही उन्होंने बताया कि अब सामाजिक सेवा में कदम रखेंगे और अपने परिवार को भी पूरा समय देने का मौका मिलेगा।
इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, सरपंचों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-माला पहनाकर व उपहार देकर विदाई दी,इस अवसर पर नरेन्द्र सिंह राणा,वन दरोगा खीमानंद खण्डूरी, महिपाल सिंह नेगी, नवनियुक्त वन क्षेत्राधिकारी सेन सिंह रावत, प्रमोद देवराड़ी,वन दरोगा कलम दानू,वन दरोगा गंभीर सिंह, नरेंद्र सिंह नेगी वन दरोगा, दिनेश सिंह गुंसाई, बीरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह रावत सरपंच आदि लोग उपस्थित रहे।




