एक्रो फेस्टिवल एवं SIV चैंपियनशिप टिहरी 2026 के दौरान झील में गिरे दो पैराग्लाइडर पायलट सुरक्षित, SDRF ने किया रेस्क्यू
टिहरी:-30 जनवरी 2026
एक्रो फेस्टिवल एवं SIV चैंपियनशिप टिहरी 2026 के तहत आयोजित पैराग्लाइडिंग गतिविधियों के दौरान बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अभ्यास के दौरान दो पैराग्लाइडर अनियंत्रित होकर टिहरी झील में जा गिरे।सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रतापनगर क्षेत्र एवं टिहरी झील में SDRF की विशेष रेस्क्यू टीमें पहले से तैनात थीं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद SDRF टीम ने त्वरित और समन्वित कार्रवाई करते हुए बिना समय गंवाए दोनों पायलटों तक पहुंच बनाई।
SDRF के जवानों ने कुशलता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों पैराग्लाइडर पायलटों को सुरक्षित झील से बाहर निकाल लिया। प्राथमिक जांच में दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित पाए गए। आवश्यक प्राथमिक चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया। प्रशासन और आयोजकों ने SDRF की तत्परता और पेशेवर रेस्क्यू कार्रवाई की सराहना की है, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

