एस.एस.बी. ग्वालदम में घूमधाम से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस।
सुभाष पिमोली थराली।
प्रति विद्रोहिता एवम जंगल युद्ध कला पद्धति स्कूल ग्वालदम में 77 वां गणतंत्रदिवस घूमधाम एवं गरिमामय वातावरण मे मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता द्वितीय कमान अधिकारी डॉ कुलदीप सिंह शेखावत द्वारा की गई वही एस. एस.बी.प्रांगण मे आयोजित समारोह देशभक्ति गीत
भारत माता की जय, वंदे मातरम, हमारा तिरंगा ऊंचा रहे, देश के सच्चे सपूतों की जय के नारों से ओत प्रोत रहा। कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी तथा बलकर्मियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की और सभी ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।




