✍️ सुभाष पिमोली थराली।
सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थराली में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की माँग को लेकर केंडल मार्च निकाला, इस दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए प्रदर्शन में भारी संख्या में स्थानीय महिलाएं पुरुष व स्कूली छात्र-छात्राएं भी शामिल हुई।
कांग्रेसियों ने थराली जीरो बेंड, स्टेट बैंक, मस्जिद मार्केट होते हुए मुख्य बाजार तक कैंडल मार्च निकाला और अंकिता भंडारी को न्याय देने की मांग करते हुए कहा आखिर सरकार क्यों वी आई पी को बचा रही है, जबकि आज पूरा उत्तराखंड सीबीआई जांच की मांग कर रहा है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद रावत ने “गट्टू भट्टू कौन है भाजपा क्यों मौन है” प्रदेश सरकार मुर्दाबाद के जोरदार नारेबाजी कर न्याय यात्रा निकाली, गणेश गोदियाल ने कहा अंकिता हत्याकांड से भाजपा ने देवभूमि को शर्मसार करने का कार्य किया हैं, अंकिता हत्याकांड से पूरी दुनिया में देवभूमि का नाम खराब हुआ हैं, और अब तो अंकिता के हत्यारों का भी नाम उजागर हो गया है, जो कि बीजेपी के बड़े नेता हैं क्यों नही भाजपा अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच करवा लेती है। 
गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा खुद सबूत मिटाने का कार्य कर रही है, क्यों नहीं इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कर देती हैं, उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड के दोषियों को सजा नहीं दी जाती हैं तो कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं हैं।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अब्बल सिंह गुंसाई, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत, पूर्व विधायक डॉ जीतराम, सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पटवाल,व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत, मनोज चन्दोला, कमलेश देवराड़ी, प्रमोद बिष्ट, हेमंत चन्दोला, हीरा चिनवान, दीपा पटवाल, वीरेंद्र रावत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।




