✍️ उत्तम सिंह ऋषिकेश।
उत्तराखंड क्रांति दल परवादून के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह राणा के नेतृत्व में शुक्रवार को मैंन चौक छिददरवाला में भाजपा के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुष्यंत कुमार गौतम का पुतला दहन किया और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनभावनाओं की अनदेखी कर रही है और गंभीर मामलों में दोषियों को संरक्षण दिया जा रहा है। उक्रांद नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही दुष्यंत कुमार गौतम की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।
पुतला दहन कार्यक्रम में उक्रांद के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिनमें केंद्रीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह असवाल, केंद्रीय मंत्री केंद्रपाल तोपवाल, केंद्रीय प्रचार मंत्री धर्मवीर सिंह गुसाईं, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रवि कलूडा, मीडिया प्रभारी रवि सेमवाल, रोशन रावत, पवन बिष्ट, विवेक, डॉ. कृपाल सिंह रावत, प्रदीप तड़ियाल, मुकेश भट्ट, जयपाल सिंह भंडारी, गीता, ऊषा, धर्मा देवी, पूर्णा राणा, संजय रावत, सौरव सेमवाल सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।




