उत्तराखंड क्रांति दल ब्लॉक कार्यकारिणी बीरोंखाल द्वारा संगठन को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विभिन्न न्याय पंचायतों में न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
ब्लॉक अध्यक्ष पंकज बंदूणी ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के विस्तार एवं जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से निम्नलिखित न्याय पंचायतों में अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं—
• ढौंर – श्री विनोद सिंह नेगी (ग्राम जाखणी)
• ग्वीन – श्री अवनीश सिंह (ग्राम नऊ)
• डुमेला मल्ला – श्री दर्शन सिंह रावत (ग्राम डुमेला मल्ला)
• फरसाड़ी – श्री यतीश नेगाई (ग्राम गड़कोट)
• भरौलीखाल – श्री कुलदीप सिंह रावत (ग्राम भरपूर छोटा)
• जिवई – श्री रमेश सिंह बिष्ट (ग्राम नानसू)
• स्यूंसी – श्री चेतराम डौडियाल (ग्राम भैंसवाड़ा)
पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाएंगे तथा उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
— पंकज बड़ोणी
ब्लॉक अध्यक्ष, बीरोंखाल
उत्तराखंड क्रांति दल
72539 93626




