✍️ मनमोहन भट्ट,चिन्यालीसौड़/उत्तरकाशी।
उत्तराखण्ड राजकीय शिक्षक का सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन पिछले 40 दिनो से जारी है, लेकिन शिक्षको को अब तक समाधान के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिले है, इससे नाराज शिक्षकों ने 28 सितंबर को शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव करने का फैसला लिया है।
राजकीय शिक्षक संघ, चिन्यालीसौड के ब्लाक अध्यक्ष विपिन थपलियाल ने बताया कि 17 पिछले सितम्बर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान करीब 10 हजार शिक्षको ने भाग लिया और अब श्रीनगर में 15 से 20 हजार शिक्षक उपस्थित होंगें ।
थपलियाल ने कहा कि जब तक सरकार हमारी तीन प्रमुख मोगों – प्रधानाचार्य सीधी भर्ती निरस्त,वार्षिक स्थान्तारण वहाल और शत् प्रतिशत सभी पदों पर पदोन्नति नहीं करते तब तक राजकीय शिक्षको का यह आन्दोलन जारी रहेगा। उन्होंने विकासखंड चिन्यालीसौड के सभी शिक्षको से इस महारैली में बड़ी संख्या में भाग लेने का आवाहन किया है। आह्वान




