
हिमालय क्रांति पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों की देहरादून पार्टी कार्यालय में रुम मीटिंग हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कोषाध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट ने की जबकि बैठक का संचालन उत्तराखंड प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह बिष्ट ने किया।
बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष अजय बिष्ट ने पदाधिकारियों को पार्टी का विजन , उद्देश्य और संगठन विस्तार करने के तौर तरीके विस्तार से बताए। जबकि केंद्रीय महासचिव शंकर दत्त सती ने पार्टी गठन से लेकर अब तक के आए उतार चढ़ावों को पदाधिकारियों के समुख प्रस्तुत किया तथा आगामी रणनीति भी पदाधिकारियों के समकक्ष विस्तार से रखी।
उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिंह रावत ने उत्तराखंड में पार्टी द्वारा किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। मनीष खंखरियाल ने आगामी चुनाव हेतु क्षेत्रगत मेनिफेस्टो बनाए जाने का सुझाव दिया। अधिवक्ता पंकज बिष्ट ने पदाधिकारियों को कानूनी दायरे में रहकर कार्य करने हेतु विधिक जानकारी दी तथा पार्टी या पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों को उच्च न्यायालय व सर्वोच्च न्यायालय तक अपनी ओर से निःशुल्क विधिक सहायता करने की बात की।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बृजमोहन गुसाईं ने उत्तराखंड प्रदेश संगठन को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड में संगठन बहुत अल्प समय में विस्तार पाने में सफल रहा है जो कि पार्टी के लिए शुभ संकेत है।
टिहरी जिलाअध्यक्ष अनूप बसलियाल ने सभी विधान सभा क्षेत्रों में आगामी विधान सभा चुनाव हेतु अभी से संभावित प्रत्याशियों के चिह्निकरण करने का सुझाव दिया। वहीं जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा हिमेश भंडारी ने पार्टी के नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मिलकर पंचायत स्तर तक जनहित के मामलों को लागू करवाने हेतु कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष देहरादून भरत सिंह रावत व हर्षवर्धन बर्थवाल , जिला महासचिव देहरादून मनु जुयाल , के. एल. डबराल , रामदत्त , जिला उपाध्यक्ष रुद्रप्रयाग गणेश पाल सिंह जगवाण , नगर उपाध्यक्ष पौड़ी श्रीमती विमला देवी व सुरेश चमोली ,कुलवंत सिंह नेगी , संजय सिंह और राष्ट्रीय संगठन सचिव लक्ष्मण सिंह रावत ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।जबकि अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय कोषाध्यक्ष ने पार्टी कोष बढ़ाए जाने के उपक्रमों पर विचार करने पर जोर दिया। संचालन करते हुए प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह बिष्ट ने पार्टी द्वारा तय समय में सभी जिलों में सांगठनिक ढांचा खड़ा करने और विस्तार करने की सभी पदाधिकारियों से अपील की।