✍️सुभाष पिमोली थराली।
आजादी अमृत महोत्सव के अवसर पर पंचायत भवन तलवाड़ी स्टेट मे समाज कल्याण विभाग जिला प्रशासन चमोली तथा विलीवर हेसटेक फाउंडेशन द्वारा नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं 21 वर्ष से कम बच्चो को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देना एवं भविष्य में नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। उपस्थित लोगो को नशा न करने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।
हेस टेक विलीवर फाउंडेशन से कंचन रावत,प्रधान दीपा फर्शवाण, कनिष्ट प्रमुख राजेश चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनमोहन चतुरा,पूर्व प्रधान गोपाल सिंह फर्शवाण, पूर्व प्रधान दीपा देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य खिलाप सिंह रावत, गंगा सिंह बिष्ट, खिलाप सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह फर्शवाण,आनंद सिंह बिष्ट, हिम्मत सिंह बिष्ट, कलम सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह बोरा बिष्ट, इंद्र सिंह फर्शवाण, रमेश चंद्र सती, दर्शन सिंह रावत, गंगा देवी, यशोदा देवी, जमुना देवी, विमला गुसाईं, दीपा देवी, मंजू देवी सहित छात्र छात्राए आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने में योगदान देंगे। इस मोके पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। वही तलवाड़ी बाजार मे जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
यह अभियान सभी युवाओं को नशे से दूर रखने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।