✍️सुभाष पिमोली थराली।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावो के विभिन्न प्रखंडों में ब्लॉक प्रमुख के साथ ही अन्य पदों पर सोमबार को नामांकन हुए। थराली में ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख व कनिष्ठ प्रमुख के प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पर्चे भरे।
विकास खंड थराली के ब्लॉक सभागार में सहायक निर्वाचन अधिकारी अश्वनी गौतम की देखरेख में नामांकन कार्य शुरू हुआ। जहा कांग्रेस प्रत्याशी आलकोट से क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवीण पुरोहित ने ब्लाक प्रमुख, लोल्टी से क्षेत्र पंचायत सदस्य नवनीत सिंह ने जेष्ट प्रमुख तथा तलवाड़ी स्टेट से क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश चौहान ने कनिष्ट प्रमुख के लिए नामकन किया वही बुँगा क्षेत्र पंचायत सदस्य भाजपा प्रत्याशी भानु प्रकाश फर्शवाण ने ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।भाजपा की ओर से केवल प्रमुख का ही नामांकन किया जिस कारण कांग्रेस प्रत्याशी जेष्ट प्रमुख के दावेदार नवनीत ओर कनिष्ठ प्रमुख के दावेदार राजेश चौहान का निर्विरोध बनाना तय माना जा रहा है। अब केवल प्रमुख पद पर ही आर पार की लड़ाई है। विकासखंड थराली में 23 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं, प्रमुख बनने के लिए 12 सदस्यों का समर्थन आवश्यक है।नामांकन के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पुरोहित ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय के बाद थराली में कांग्रेस का ब्लॉक प्रमुख बनना तय है।उन्होंने बताया उनके पास सोलह सदस्यों का समर्थन है,उन्होंने सभी सदस्यों को साथ लेकर क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया, इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनोद रावत,नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत,नगर अध्यक्ष कांग्रेस अब्बल सिंह गुसाई, व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत,हीरा चिनवान, सहित एक दर्जन से अधिक नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य एवम कार्यकर्त्ता मौजूद रहे ।