अनुज नेगी
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल मे स्वास्थ्य विभाग मे पीआरडी के माध्यम से कार्यरत 32 कक्ष सेवक औऱ कक्ष सेविकाओ क़ो पिछले आठ महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण अब इन कर्मचारियों के परिवार पर आर्थिक संकट छाने ने लगा है, मगर जिम्मेदार विभाग के अधिकारी जरा भी इन कर्मचारियों की सुध नहीं ले रहा है!
आपको बतादें कि जनपद पौड़ी के बिभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों मे लगे कक्ष सेवक एवं कक्ष सेविकाओ क़ो पिछले आठ महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है, वही कर्मचारियों का आरोप है कि हमारे द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों क़ो वेतन के बारे मे अवगत कराया गया मगर जिम्मेदार अधिकारी जरा भी सुध नहीं ले रहे है!
जिसके कारण अब परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा है!
वही कर्मचारियों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्मियी का सेवा विस्तार का अनुबंध नवीनीकरण भी नहीं किया गया है!
जिसके लिए कर्मियों ने स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक,स्वास्थ्य सचिव एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी को कई बार गुहार लगाईं है, मगर अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंगी,,
अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कब तक इन कर्मचारियों की सुध लेते है,,,




